• Mon. Jun 29th, 2026

हाईकोर्ट ने राजकुमार रावत को रिटर्निंग अधिकारी के पास किया रिटर्न

ByVijay Singhal

Apr 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कांग्रेस का चुनाव चिन्ह पाने के लिए हाईकोर्ट गए निर्दलीय प्रत्याशी राज कुमार रावत को हाईकोर्ट ने रिटर्निंग ऑफिसर के पास रिटर्न कर दिया है। कोर्ट ने मामला सुना और सुनने के बाद मामला आरओ के पास भेज दिया। राज कुमार रावत ने कोर्ट से प्रार्थना की थी कि उन्हें ही पार्टी का चुनाव चिन्ह दिया जाए।जानकारी रहे सबसे पहले कांग्रेस के पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया और वह सभी कागजात लगाए जो कि पार्टी द्वारा दिए जाते हैं। कुछ देर बाद राज कुमार रावत ने भी नामांकन किया और कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशी के तौर पर दिए सभी कागजात दाखिल किए। आरओ एडीएम ई विजय शंकर दुबे ने जांच करने के बाद श्याम सुंदर शर्मा को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। जिसके बाद कांग्रेस में उन नेताओं में खलबली मच गई जिनके द्वारा राज कुमार रावत को नगर निगम का महापौर पद का प्रत्याशी बनाया जा रहा था। एक दिन पूर्व इसे लेकर राष्ट्रीय सचिव ने प्रेस वार्ता की और बताया कि वह इसे लेकर हाईकोर्ट जांएगे। बृहस्पतिवार को राज कुमार रावत हाईकोर्ट पहुंचे और अपनी बात कही। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने उन्हें राहत दी है। शुक्रवार को इसकी पुन: सुनवाई रिटर्निंग अधिकारी द्वारा की जाएगी। पार्टी का चुनाव चिन्ह उन्हें अवश्य मिलेगा। उधर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्याम सुंदर उपाध्याय बिटटू ने बताया कि उन्हें हाईकोर्ट के मामले की कोई जानकारी नहीं है लेकिन वह इतना जानते हैं कि वह पार्टी के प्रति समर्पित हैं और जनता वोट के रूप में इसका उत्तर देगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.