• Mon. Jun 29th, 2026

व्रन्दावन में बांकेबिहारी मंदिर के गेट पर महिला श्रद्धालु की तबियत बिगड़ी

ByVijay Singhal

May 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। भीषण गर्मी और धक्कों के बीच दर्शनार्थियों ने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर के गेट संख्या दो पर एक महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंदिर में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार हो सका और बाद में पति के साथ चली गई। सोमवार सुबह से ही बांकेबिहारी के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच चुके थे। सुदूर क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की कतार मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर की गलियों में होते हुए बांकेबिहारी बाजार तक लगी रही। पुलिसकर्मियों द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्रद्धालुओं को कुछ समयांतराल के बाद रोक-रोक कर मंदिर की ओर भेजा गया। इसके बावजूद भीड़ का दबाव प्रवेश मार्गों पर बना रहा। बदायूं निवासी प्रीति अपने पति अशोक और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ करीब पौने ग्यारह बजे बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए जा रही थी। तभी मंदिर के गेट संख्या दो पर अचानक चक्कर आ गए और तबीयत बिगड़ने लगी। मंदिर की महिला गार्डों ने उसे भीड़ से निकालकर चबूतरे पर कुर्सी पर बैठाया और स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया गया। डॉक्टरों ने बीपी चैक करने के साथ ही प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत में सुधार होने पर महिला परिजनों के साथ चली गई। डॉ. विनायक प्रताप सिंह ने बताया कि महिला का ब्लड प्रेशर लो था, जिससे उसे चक्कर आ गए। डिहाड्रेशन हो गया। प्राथमिक उपचार और ओआरएस देने के बाद स्थिति में सुधार आ गया।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.