हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाढ़ की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग जिले में यमुना किनारे बसे गांवों में 27 बाढ़ चौकियां बनाएगा। टीम में डॉक्टर के साथ फार्मासिस्ट एवं एएनएम शामिल होंगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को चिकित्सा सुविधा देने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह को बनाया है। जिले में यमुना के तटवर्ती क्षेत्र के ब्लॉकों में ऐसे गांव जहां यमुना का जलस्तर बढ़ जाने के कारण बाढ़ से प्रभावित होते हैं, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ चौकियां बनाई जाएंगी। यह चौकियां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को बीमारी होने की स्थिति में चिकित्सा सेवा देंगी। प्रत्येक वार्ड चौकी में डाॅक्टर के साथ फार्मासिस्ट एवं एएनएम तैनात की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी क्षेत्र में मथुरा के बंगाली घाट, असकुंडा घाट स्थित भरतपुर वाली हवेली, सदर बाजार क्षेत्र में डेरी फार्म, ब्लैक स्टोन हायर सेकेंडरी स्कूल, सेठ बीएन पोद्दार स्कूल पर बाढ़ प्रभावित लोगों को चिकित्सा सेवाएं जिला मुख्यालय की मोबाइल टीमों द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आलोक कुमार को जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया है। सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि यमुना किनारे बसे गांवों और शहर के तटवर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों को बाढ़ से प्रभावित होने की स्थिति में चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। यहां उपचार के साथ दवा भी उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
