• Fri. May 29th, 2026

व्रन्दावन की परिक्रमा मार्ग पर ट्रक के प्रवेश करने पर हैड कांस्टेबल निलंबित

ByVijay Singhal

May 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पुरुषोत्तम मास में परिक्रमा मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया है। बावजूद इसके परिक्रमा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी है, लेकिन ड्यूटी तैनात पुलिसकर्मी लापरवाही बरत रहे। इसी तरह लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने हैड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। बृहस्पतिवार को हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ में खबर प्रकाशित होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। पुरुषोत्तम मास में वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। अधिकारियों ने परिक्रमा मार्ग पर वाहनों को प्रतिबंधित किया है। साथ ही करीब 250 पुलिसकर्मियों को जगह-जगह तैनात किया गया है। ताकि कोई वाहन परिक्रमा मार्ग में प्रवेश न कर सके। बावजूद इसके बाद पुलिसकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ट्रक, ट्रैक्टर, कार और ई रिक्शा दौड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुख से प्रकाशित किया था। एसएसपी ने खबर पर संज्ञान लेकर सुनरख तिराहा वैरियर पर ड्यूटी पर तैनात हैड कांस्टेबल कमलेश कुमार को निलंबित कर दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.