• Sun. Jul 5th, 2026

मथुरा में चंद्रयान 3 के लिए हवन-पूजन:सफल लैंडिंग के लिए की भगवान से कामना

ByVijay Singhal

Aug 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में हवन पूजन का आयोजन किया गया। वैदिक मन्त्रोच्चार के मध्य विप्रों ने हवन किया और भगवान से चंद्रयान की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए कामना की गई। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों को सफलता मिले और देश का दुनिया में परचम लहरे इसकी भी कामना की गई। मथुरा के वृंदावन में सेवाकुंज स्थित मांगलिक भवन में मंगलमूर्ति आचार्य राजेश पांडेय के आचार्यत्व में धर्म रक्षा संघ ने चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सफल लैंडिंग एवं इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता की कामना को लेकर विशेष हवन-पूजन किया। 21 विप्र समाज के विद्वानों ने 2 घंटे तक हवन किया। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंडिग कर इतिहास रचेगा। इसरो के सभी वैज्ञानिक प्राचीन काल के ऋषि तुल्य महापुरुष हैं। आज पूरी दुनिया भारत की ताकत को देख रही है।भारत के लिए यह गर्व की बात है। हवन पूजन करने वाले आचार्य राजेश पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन वैदिक काल से ही प्रकृति एवं परमात्मा के प्रतीक के रूप में जिन देवताओं की पूजा की जाती है। उनमें सूर्य, अग्नि, वरुण, वायु, पृथ्वी, इन्द्र एवं चन्द्रमा प्रमुख हैं। हम आज हवन पूजन के माध्यम से भगवान भोलेनाथ एवं चंद्रमा को प्रसन्न करने, संकल्प सिद्धी एवं इसरो की चन्द्रभान – 3 की सफलता के लिए पूजन एवं हवन कर रहे हैं।धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति ने कहा कि इसरो के अभियान चन्द्रयान 3 की सफलता अवश्यंभावी है, इससे सम्पूर्ण विश्व में भारत का मान बढ़ेगा। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष दिनेश शर्मा के नेतृत्व में प्रभु से कामना की। दिनेश शर्मा ने बताया की चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रभु से मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि लैंडिंग के बाद भारत का गौरव कई गुना बढ़ जायेगा। इस अवसर पर स्वामी डा.आदित्यानंद महाराज स्वामी देवानंद महाराज,पं.गोपाल शर्मा पंडित किशोरी शरण, पंडित विकास गौतम, पंडित हरिकांत, विष्णु पंडित, पंडित श्याम ऋषि, पंडित श्याम चौबे, पंडित ऋषभ नारायण, पंडित महेश, पंडित राजेंद्र,आदि उपस्थित रहे ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.