हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में अलग-अलग दो जगह हुई घटनाओं में 5 किशोर डूब गए। हादसे में 2 किशोरों की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक की तलाश गोताखोर कर रहे हैं। जबकि 2 किशोर को सकुशल बचा लिया गया। हादसा थाना बरसाना और कोतवाली क्षेत्र में हुआ। थाना बरसाना के भरना खुर्द में सूर्य कुंड में गांव के 3 किशोर अर्जुन, मनीष गुर्जर और उनका एक दोस्त नहाने गए थे। मंगलवार की दोपहर में गए तीनों किशोर कुंड में नहाने लगे। इसी दौरान तीनों डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीण जब तक बचाने के लिए दौड़े, तब तक अर्जुन और मनीष गहरे पानी में चले गए, जबकि उनके एक दोस्त को सकुशल बचा लिया गया। अर्जुन और मनीष को बचाने के लिए ग्रामीणों ने प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। चार घंटे के रेस्क्यू के बाद अर्जुन और मनीष के शव कुंड से निकाल लिए गए। दूसरा हादसा शहर कोतवाली इलाके में बंगाली घाट पर हुआ। यहां होली गेट के नजदीक स्थित अंता पाड़ा के रहने वाले 14 वर्षीय बिट्टू और विशाल दूध लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान बिट्टू और विशाल यमुना की तरफ चले गए और नहाने लगे। इसी दौरान दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। किशोरों को डूबता देख मौके पर मौजूद नाविक किशोरों को डूबता देख उनको बचाने के लिए यमुना में कूद गए। नाविकों ने विशाल को तो बचा लिया लेकिन बिट्टू का कुछ भी पता नहीं चला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और बिट्टू को तलाशने की गुहार लगाने लगे। गोताखोर और रिवर पुलिस 5 घंटे तक बिट्टू को तलाशते रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसी बीच अंधेरा हो जाने के कारण तलाशी अभियान बंद कर दिया। बिट्टू के बाबा ने बताया कि दोनों किशोरों के मकान आमने सामने हैं। दोनों साथ में आए थे। यमुना में नहाने गए इसी दौरान विशाल डूबने लगा। विशाल को बचाने के लिए बिट्टू ने प्रयास किए और शोर मचाया। विशाल को सकुशल बचा लिया गया लेकिन बिट्टू गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
