हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बच्चों के पेट में होने वाले संक्रमण के उपचार के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली दवा का नमूना जांच में फेल हो गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने हरिद्वार की दवा कंपनी के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। करीब छह माह पूर्व औषधि निरीक्षक ने शेरगढ़ स्थित बजरंग मेडिकल स्टोर से सेंट्रोफ्लोक्स एम संस्पेंशन का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा था। यह दवा हरिद्वार की जेनेका हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाई गई थी। मेडिकल स्टोर संचालक ने दवा खरीद के पक्के बिल भी औषधि निरीक्षक को उपलब्ध कराए थे। औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने बताया कि दवा का नमूना जांच में फेल हो गया था। कंपनी द्वारा जांच रिपोर्ट को चुनौती दी गई थी, जिसके बाद दोबारा जांच कराई गई। इस बार भी जांच रिपोर्ट में दवा फेल हो गया। दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
