• Wed. Nov 4th, 2026

मथुरा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबने से आधा दर्जन लोग घायल; एक बच्चे की मौत

Byvijay.singhal1233

Sep 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर के थाना गोविंद नगर क्षेत्र की नई बस्ती में रविवार रात दो बजे करीब एक मकान भरभराकर  गिर गया। इस हादसे में मलबे के नीचे एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग दबकर घायल हो गए। एक मासूम की जान चली गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आस पास के लोग जमा हो गए। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही मलबे में दबे घायलों को बहार निकालना शुरू कर दिया। सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जफर नाम के व्यक्ति का यह मकान था। एक मासूम की इस हादसे में मौत हो गई है। सीओ सिटी प्रवीण कुमार मलिक ने बताया कि एक मासूम कि मौत हो गई है। चार घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.