• Sun. Jul 5th, 2026

वीर शहीदों की धरती है हकीमपुर-जिलाधिकारी पुलकित खरे

ByVijay Singhal

Aug 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 16 अगस्त/ जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास खण्ड मथुरा ग्राम पंचायत हकीमपुर में राष्ट्र के लिए बलिदान एवं अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद रामनिवास की याद में शहीद स्मारक का लोकापर्ण किया। तदोपरान्त जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हकीमपुर की धरती वीरों की भूमि है। जहां पर वीरों ने देश के लिए शहीद होकर भारत माता की रक्षा की है। ऐसे वीर शहीद परिवार एवं वीर शहीद रामनिवास को मैं नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को अत्यधिक लगन के साथ अध्ययन कर, ज्ञान वर्धन कर  जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। हकीमपुर ग्राम पंचायत को आगे लाने में अपनी विशेष भूमिका निर्वहन करना चाहिए। जिलाधिकारी मथुरा द्वारा शहीद रामनिवास की माता ,पत्नी, पुत्री, भाई तथा परिवार के अन्य सदस्यों को स्मृति चिन्ह, साल भेंट कर सम्मानित करते हुए बच्चों, युवाओं तथा अन्य ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हकीमपुर की धरती वीरों की भूमि है। बच्चों एवं युवाओं को शहीद रामनिवास से प्रेरणा लेकर कार्य करते हुए राष्ट्रहित में आगे बढ़ना चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत हकीमपुर में पौधा रोपण कर वृक्षारोपण अभियान का भी शुभारम्भ किया गया तथा शिलाफलक पर पुष्प अर्पण भी किये गये। शहीद परिवार के द्वारा शहीद राम निवास की याद में बड़ा स्मारक बनाने हेतु भूमि की मांग की गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल लेखपाल को निर्देशित किया कि जमीन की पैमायश कर ग्राम प्रधान को उपलब्ध करायें। प्रधान एवं सचिव ग्राम पंचायत हकीमपुर को निर्देशित किया गया कि तीन दिवस के अन्दर निर्माण कार्य प्रारम्भ कर कार्य की फोटोयुक्त प्रगति रिपोर्ट जिला पंचायतराज अधिकारी किरण चौधरी के माध्यम से उपलब्ध करायें। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को पेयजल की समस्या का समाधान किये जाने तथा पंचायत घर का निर्माण कराये जाने हेतु मांग की गयी। साथ ही ग्राम पंचायत के विद्यालय में शौचालय और बाउन्ड्रीवाल आदि समस्या को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को अतिशीध्र कार्य प्रारम्भ करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम में परियोजना निदेशक अरुण कुमार उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी,  एडीओ पंचायत रामकुमार शर्मा, सचिव ग्राम पंचायत राकेश कुमार ,ग्राम प्रधान, सैकड़ों की संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.