हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने महंत से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बताते चलें कि महंत नृत्य गोपाल दास बरसाना क्षेत्र के गांव करहला के निवासी हैं। वे दोनों नगरी भक्तित्व अनुराग के प्रमुख संत के साथ जहां श्रीराम जन्मभूमि के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं। महंत ने गन्ना मंत्री से गांव में भव्य प्रवेश गेट बनवाए जाने को कहा। इस पर मंत्री ने जल्द ही प्रवेश गेट का निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। महंत ने इसके साथ ही छाता क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। महंत ने मंत्री को राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में बताया। महंत ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को मथुरा आगमन की बात कही।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
