• Sat. Nov 28th, 2026

गोवर्धन धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती:पंचामृत अभिषेक के साथ हुए धार्मिक कार्यक्रम,

Byvijay.singhal1233

Apr 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के सुप्रसिद्ध नवग्रह वाटिका पर भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मंत्रोउचारण कर मध्य अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। जिसमें कस्बे के गणमान्य लोगों ने भगवान परशुराम से मंगल कामना की है। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गोवर्धन कस्बे के प्राचीन श्री लक्ष्मी देवी नरसिंह नवग्रह वाटिका पर भगवान पशुराम की जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया , जिसमे विभिन्न धार्मिक आयोजन किये गए , कार्यक्रम में सर्वप्रथम हवन किया गया , जिसमे 33 कोटि के देवी देवताओं को प्रसन्न करने लिए पंडित कैलाश चंद मिश्रा के सानिध्य में आहुतियां दी गयी , तदुपरांत भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम जी का मंत्रोउच्चरन के मध्य पंचामृत से अभिषेक किया गया , मान्यता के अनुशार बैसाख शुक्ल की तृतीया तिथि को भगवान परशुराम का जन्म हुआ था , पौरोणिक वृत्तान्तों के अनुसार उनका जन्म महर्षि भृगु के पुत्र महर्षि जमदग्नि द्वारा सम्पन्न पुत्रेष्टि यज्ञ से प्रसन्न देवराज इन्द्र के वरदान स्वरूप पत्नी रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को मध्यप्रदेश के इन्दौर जिला में ग्राम मानपुर के जानापाव पर्वत में हुआ , वे भगवान विष्णु के आवेशावतार हैं। श्री लक्ष्मी नृसिंह नवग्रह वाटिका में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में कस्बे के गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान परशुराम जी का अभिषेक कर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से आचार्य कैलाश चंद्र मिश्रा, चैतन्य कृष्ण शर्मा, बृजमोहन शर्मा, भूरा कौशिक, शेखर मुखिया, आकाश मिश्रा, राम पराशर, मोहित लवानियां, मोहित मिश्रा, अनंत मिश्रा, वंश शर्मा, अंश शर्मा, मानसिंह चौधरी, लाभ आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.