• Wed. Nov 4th, 2026

शटिंग के समय मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा

Byvijay.singhal1233

Nov 2, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर तड़के करीब साढ़े चार बजे शंटिग के समय मालगाड़ी का कपल इंजन पटरी से उतर गया। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को पटरी के ऊपर किया। इंजन के पटरी से उतरने संबंधी मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार सुबह आगरा की ओर से एक मालगाड़ी आई थी। जिसे गंगापुर सिटी जाना था। मालगाड़ी में कपल इंजन लगा था। मालगाड़ी को यार्ड में खड़ा किया गया और इंजन को उससे अलग कर गंगापुर सिटी जाने के लिए मालगाड़ी में पीछे इंजन को लगाया जाना था। चालक जैसे ही इंजन को दिल्ली एंड की ओर लेकर चला यार्ड में लगा रुकने का बिंदु स्टॉप बोर्ड दिखाई नहीं दिया और वह उसके आगे निकल गया। जिसके बाद मालगाड़ी का एक इंजन पटरी से उतर गया। सुबह करीब दस बजे टूल वाल के माध्यम से इंजन को पटरी पर चढ़ाया गया। डीआरएम आनंद स्वरूप ने बताया कि मालगाड़ी के लोको पायलट को प्रथम दृष्टया गलती मिलने पर निलंबित कर दिया गया है। बाद में कमेटी इसकी जांच करेगी। जांच कमेटी के निर्णय के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.