• Wed. May 27th, 2026

प्रसाद बताकर दिया दूध, नशा छाने पर तथाकथित साधु ने किया दुष्कर्म; फिर ब्लैकमेल कर मांगे पांच लाख

ByVijay Singhal

May 27, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल

मथुरा। गोवर्धन में किराए के मकान में रहने वाली एक युवती की बहन ने कथित साधु पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म के प्रयास, अश्लील हरकतें करने, जान से मारने की धमकी देने और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी युवती ने बताया कि वह बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। उसकी बड़ी बहन मथुरा में इंटर्नशिप कर रही थी और राधाकुंड क्षेत्र में किराए पर रहती थी। आरोप है कि 15 मई 2025 को वह अपनी बहन से मिलने मथुरा आई थी बहन अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास के साथ भजन कीर्तन मंडली में जाती थी। आरोप है कि 15 मई की रात अभिषेक मिश्रा कमरे में आया और भगवान का प्रसाद बताकर दूध पिलाया। दूध पीने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश जैसी हो गई। आरोपित ने कमरे में आकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद वह डर के कारण अपने घर लौट गई, लेकिन आरोपित लगातार फोन और वाट्स एप काॅल कर अश्लील बातें करता रहा। आरोप है कि उसने युवती पर संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसकी बहन को जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि 31 मार्च को आरोपित ने वीडियो काॅल कर पांच लाख रुपये की मांग की। निजी फोटो प्रसारित करने की धमकी दी।इसके बाद पीड़िता ने अपने स्वजन को पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी भगवत गुर्जर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.