हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुनापार थाना पुलिस ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर बाजार में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस, आबकारी विभाग और जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने ढाबा संचालक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ढाबे पर टैंकरों को खड़ा करके आरोपी एथेनॉल निकालकर पेट्रोल में अपमिश्रित कर बाजार में बेचते थे। उनके कब्जे से चार टैंकर व 300 लीटर अपमिश्रित पदार्थ समेत अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात जमुनापार क्षेत्र में ब्रजवासी ढाबा पर टैंकरो से एथेनॉल निकालने की सूचना मिली थी। पुलिस समेत जिलापूर्ति विभाग ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। हालांकि पुलिस ने सभी को दबोच लिया। इसमें ढाबा संचालक अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के लालगढ़ी निवासी भूरा उर्फ मनोज, आगरा, फतेहपुर सीकरी के थाना किरावली के ग्राम सामरा निवासी राजेंद्र प्रसाद उर्फ बबलू, अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के खरसौली निवासी ओमपाल, मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के हुमांयू नगर निवासी अंसार और बुलंदशहर के आहार थाना क्षेत्र सिहालीनागर निवासी प्रमोद कुमार शामिल हैं। ढाबा संचालक गिरोह का मास्टरमाइंड है और टैंकर चालकों की मिलीभगत से सिंडिकेट चल रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिजनौर शुगर मिल से एथेनॉल के टैंकर रिफाइनरी के लिए आते हैं। चालक लक्ष्मीनगर गोकुल रोड पर ब्रजवासी ढाबा पर अपने-अपने टैंकरों को रोकते थे और रात में एथेनॉल निकालते थे। जिलापूर्ति अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ जमुनापार थाने में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने पांचों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
