• Sun. Apr 26th, 2026

बांके बिहारी मंदिर की गलियों में FSDA का छापा, दुकानों से लिए पेड़ों के नमूने

ByVijay Singhal

Apr 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और आम जनमानस को स्वच्छ व गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कमर कस ली है। मंदिर क्षेत्र के गेट नंबर-1 और 2 की गलियों में स्थित पेड़ा दुकानों पर खाद्य विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह और दलवीर सिंह की टीम ने दुकानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान बिना वैध खाद्य पंजीकरण के कारोबार करने वाले दुकानदारों का मौके पर ही चालान काटा गया। जांच टीम ने संदेह के आधार पर दो प्रमुख प्रतिष्ठानों से नमूने भी संग्रहित किए।मुरली मनोहर मिष्ठान भंडार (गेट नंबर 1 के सामने) – पेड़ा का नमूना। लाला भइया पेड़े वाले – पेड़ा का नमूना। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा इन नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.