हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली के सौंख रोड पर शुक्रवार सुबह फल मंडी में आढ़तिया की सड़क हादसे में मौत हो गई। आढ़ती बाइक पर था। किसी वाहन द्वारा टक्कर मारने की बात सामने आई है। बांके सिंह (50) पुत्र नारायण प्रसाद निवासी गोविंद गंज, होली गेट, कोतवाली शहर के संबंध में बड़े भाई त्रिलोकी सिंह ने बताया कि सौंख रोड पर सुबह नौ से 10 बजे के बीच हादसा हुआ। बांके सिंह आढ़त से घर आ रहे थे। उन्हें बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए ले जाना था। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन पहुंचे। उपचार के दौरान बांके सिंह की मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी शशि और तीन बच्चे हैं। हाईवे स्थित मंडी में फल की आढ़त थी। इंस्पेक्टर रवि त्यागी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
