• Fri. May 15th, 2026

राजकीय संग्रहालय में आज से 30 जून तक मिलेगा निशुल्क प्रवेश

ByVijay Singhal

May 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजकीय संग्रहालयों में 15 मई आज से 30 जून तक निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था लागू की गई है। डेंपियर नगर स्थित राजकीय संग्रहालय में भी इस अवधि के दौरान सभी दर्शकों को बिना शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। राजकीय संग्रहालय मथुरा के उप निदेशक योगेश कुमार ने बताया कि यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के निर्देश पर लिया गया है। योजना का उद्देश्य पर्यटकों, छात्र-छात्राओं, बच्चों और उनके परिवार की संग्रहालय में सहभागिता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि संग्रहालय केवल पुरावशेषों के संरक्षण का केंद्र नहीं बल्कि ज्ञान और सांस्कृतिक जागरूकता का माध्यम भी हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.