• Sat. May 9th, 2026

व्रन्दावन में ऑनलाइन निवेश के नाम पर लाखों की ठगी

ByVijay Singhal

May 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में एक युवक के साथ ऑनलाइन निवेश के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने वृंदावन कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। सौंख निवासी चंद्रवीर सिंह ने वृंदावन कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि साइबर ठगों ने उनसे व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया था। खुद को निवेश विशेषज्ञ बताते हुए उन्हें घर बैठे मुनाफा कमाने और सुरक्षित निवेश का झांसा दिया। भरोसा जीतने के लिए ठगों ने फर्जी दस्तावेज और मुनाफे के नकली स्क्रीनशॉट भी साझा किए। ठगों के बहकावे में आकर पीड़ित ने आरोपियों द्वारा दिए गए विभिन्न बैंक खातों में बड़ी धनराशि ट्रांसफर कर दी। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो जालसाजों ने टैक्स और विड्रॉल फीस जैसे झूठे बहाने बनाकर और पैसों की मांग शुरू कर दी। अंत में आरोपियों ने पीड़ित का नंबर ब्लॉक कर दिया। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.