हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ठेके मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर नगर निगम ने चार संस्थाओं को एक-एक साल के लिए डिबार (प्रतिबंधित) किया है। अधिकारियों ने इन्हें कई बार चेतावनी नोटिस दिया। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। अधिकारियों ने चारों पर कार्रवाई की है। निर्माण कार्य में देरी करने वाली 10 संस्थाओं को भी अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। नगर निगम कार्यालय में निर्माण विभाग और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने कार्यों की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। कई ठेकेदारों ने टेंडर लेने के बाद भी महीनों तक कार्य शुरू नहीं किया। मौखिक और लिखित निर्देशों के बावजूद नहीं चेतने वाली चार संस्थाओं को डिबार कर दिया है। अब ये संस्थाएं अगले एक वर्ष तक नगर निगम के किसी भी नए टेंडर में भाग नहीं ले सकेंगी। इसमें मै. माला शर्मा ठेकेदार, मै. बीएस कोंटैक्टर, मै. चेतन कंस्ट्रक्शन कंपनी एवं मै. भव्या कंस्ट्रक्शन शामिल है। मै. माला शर्मा ठेकेदार के 70 लाख रुपये के छह ऐसे कार्य हैं, जो 2025 से लंबित पड़े हैं। वहीं, 10 अन्य ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
