हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार शाम एक कार हादसा हो गया। थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 79 के पास आगरा से नोएडा की ओर जा रही होंडा अमेज कार का पिछला टायर अचानक फट गया। बेकाबू कार सीधे डिवाइडर से टकरा कर दूसरी दिशा में मुड़ गई। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए। हालांकि कार के एयरबैग समय पर खुल गए और बड़ा हादसा होने से बच गया। पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार संख्या यूपी 14 सीएन 0247 से घायलों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान गुड्डू सिंह, सरबजीत सिंह, आदित्य और अर्पित के रूप में हुई है, जो गोंडा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। थाना पुलिस ने बताया कि चारों युवकों की हालत नाजुक देख उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। उधर, पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को एक्सप्रेस-वे से हटवाकर थाना सुरीर भिजवाया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
