• Sat. Jun 13th, 2026

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किए मंदिरों के दर्शन

ByVijay Singhal

Jun 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा परिवार सहित ब्रजधाम पहुंचे। उन्होंने मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन और गोकुल के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन किए। उन्होंने सुबह विश्राम घाट पर यमुना महारानी के दुग्धाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की। यहां उन्होंने राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली और समाज में सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचकर ठाकुरजी के दर्शन किए। गोवर्धन क्षेत्र में स्थित मुखारविंद जतीपुरा में गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना की। साथ ही चंद्रोदय गोशाला में मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्रज की पावन भूमि विश्व को आध्यात्मिक चेतना, सनातन संस्कृति और मानवता का संदेश देती है। विजय कुमार सिन्हा तटिया स्थान भी पहुंचे, जहां उन्होंने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम में विपुल पाठक, पंकज चतुर्वेदी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंडित श्याम शर्मा, अंशुमान चतुर्वेदी, श्रीकृष्ण चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.