• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा पहुंचे नेपाल के पूर्व मुख्य न्यायाधीश: बोले- भारत बने हिंदू राष्ट्र, दुनिया पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव

ByVijay Singhal

May 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन पहुंचे नेपाल के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोपाल परांजलि ने सोमवार को श्रीआद्य शंकराचार्य आश्रम में समय बिताया। उन्होंने गोवर्धनपुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज का आशीर्वाद लिया। उनसे काफी समय तक संवाद भी किया।

प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं पशुपतिनाथ विकास कोष के प्रमुख सदस्य संहिता शास्त्री अर्जुन प्रसाद वास्तोला ने शंकराचार्य को श्री पशुपतिनाथ के चंदन से तिलक लगाकर रुद्राक्ष माला पहनाई और फलों की टोकरी भेंट की। शंकराचार्य को नेपाल आने के लिए अनुरोध किया।
प्रतिनिधि मंडल ने शंकराचार्य से भारत-नेपाल के धार्मिक व सांस्कृतिक मामलों पर चर्चा की। परांजलि ने कहा कि भारत के हिंदू राष्ट्र बनने से पूरी दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कहा कि नेपाल सैद्धांतिक रूप से पहले से ही हिंदू राष्ट्र है, यदि भारत भी हिंदू राष्ट्र बन जाता है तो इससे दुनिया में फैले करीब 178 करोड़ हिंदुओं को गौरव की अनुभूति होगी। इससे उनका आत्मबल बढ़ेगा और दुनिया में सकारात्मक संदेश जाएगा। वास्तोला ने कहा कि आज से 2530 वर्ष पहले श्रीआद्य शंकराचार्य ने वैदिक सनातन संस्कृति की पुनरस्थापना की थी। दुनिया में ईसाई, मुसलमान, बौद्ध और यहूदियों के देश हैं, ऐसे में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होना चाहिए।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.