हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक विदेशी कृष्ण भक्त की उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी ने यमुना किनारे दाह संस्कार कराया। पुलिस ने सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए दूतावास को खबर दी है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न निवासी 61 वर्षीय पॉल गेरॉर्ड ओसूलीवान इस्कॉन संस्था से जुड़े हुए कृष्ण भक्त थे। वह यहाँ 11 नवंबर 2023 से इस्कॉन मंदिर स्थित एमवीटी गेस्ट हाउस में अपनी पत्नी ओ सूलीवान चेरिल के साथ रह रहे थे। बताया गया है कि कैंसर से पीड़ित पॉल गेरॉर्ड का इलाज परिक्रमा मार्ग रमणरेती स्थित एक निजी हॉस्पीटल में चल था। शनिवार को उनकी मौत हो गई। विदेशी नागरिक की मृत्यु की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। मौके पर इस्कॉन के अनुयायी भी पहुंच गए। पत्नी ने महामंत्र का वाचन करते हुए यमुना किनारे मृतक का अंतिम संस्कार करा दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
