• Tue. May 5th, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भरे नमूने, मची खलबली

ByVijay Singhal

Aug 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को मिलावटखोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। खीर मोहन, घेवर, पेस्ट्री और केक का नमूना भरा। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। 14 अगस्त के अंक में अमर उजाला ने मिलावटी घेवर व अन्य मिठाइयों के संबंध में खबर छापी थी। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। जिला अभिहित अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीएफओ ज्ञानपाल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गजराज सिंह, भारत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, रामनरेश द्वारा महावन तहसील एवं सदर तहसील से क्रमशः खीर मोहन और घेवर के नमूने संग्रहीत किए गए। महावन तहसील में श्रीराधे खीर मोहन वाले के प्रतिष्ठान से खीर मोहन का 1 नमूना लिया गया।
वहीं, सदर तहसील में मंडी चौराहा स्थित बिंदल स्वीट्स के प्रतिष्ठान से घेवर के 2 नमूने लिए। ट्रांसपोर्ट नगर, सौंख रोड स्थित श्रीराम मिठाई वाला के प्रतिष्ठान से 1 घेवर का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण राणा, मोहर सिंह कुशवाह द्वारा शिकायत के आधार पर गोला पेटीज एंड बेकर्स, बीएसए रोड के यहां निरीक्षण किया। यहां से मिलावट के शक में केक और पेस्ट्री के 2 नमूने लिए गए हैं। इन सभी को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। परिणाम आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.