• Wed. May 6th, 2026

डालमिया फार्म हाउस में पेड़ कटान के पांच सदस्यीय विशेष टीम के हाथ लगे दस अहम सीसीटीवी फुटेज

ByVijay Singhal

Sep 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छटीकरा रोड पर डालमिया फार्म हाउस में 300 से अधिक हरे पेडों पर आरा चलने के मामले में जांच टीम को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। वन विभाग की पांच सदस्यीय विशेष जांच टीम ने दस ऐसे वीडियो फुटेज जुटाए हैं जो पूरे प्रकरण में खास सुबूत का काम करेंगे। ये फुटेज पुलिस और इंटेलीजेंस को उपलब्ध करा दिए गए हैं। इनमें दस ऐसे महत्वपूर्ण चेहरे सामने आए हैं जो अब टीम के रडार पर हैं। इस फार्म हाउस में पेड़ कटने की गूंज शासन तक है। खास तौर पर वन विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने पर काम किया और डालमिया फार्म हाउस के निकट के आश्रम, आईटीएमएस, धर्मशाला, निजी मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से बीस से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज निकालीं। इनमें से दस फुटेज खास निकली हैं। इन फुटेज में यहां जेसीबी, पॉकलेन मशीनों की आवाजाही, मजदूरों एवं अन्य लोगों की आवाजाही तथ महंगी कारों का फार्म हाउस की तरफ आना जाना कैद हुआ है। ये फुटेज इस पूरे प्रकरण में अहम साबित होंगी। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभागकर्मी ने एक इलेक्ट्रॉनिक आरा मशीन बरामद की है। किसी वृक्ष प्रेमी ने कटान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दरअसल 18 सितंबर को इस फार्म हाउस में हरे पेड़ों को काट डाला गया था। पांच सौ करोड़ रुपये की जमीन के लिए यह सारा खेल खेला गया। कई विभागों ने इसमें विभिन्न मुकदमे दर्ज कराए हैं और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हालांकि इस पूरे प्रकरण में सरकारी विभागों की मिलीभगत सामने आ रही है। अवैध कालोनी के लिए यह सारा खेल खेला गया। इसमें शहर के पांच निवेशक शामिल हैं। रजनीकांत मित्तल, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने कहा, हमारी टीम ने महत्वपूर्ण वीडियो फुटेज जुटाकर पुलिस को दी है। इन फुटेज में काफी अहम सुराग मिले हैं। ये जांच में महत्वपूर्ण साबित होंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक को सौंपी गई जांच इस पूरे प्रकरण की जांच प्रधान मुख्य वन संरक्षक को सौंप दी गई है। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण मनोज सिंह ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है। इसमें किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं और शासन खुद इसमें संज्ञान ले रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.