• Sat. Apr 25th, 2026

बलदेव के क्षीरसागर में मर गईं मछलियां, पानी से आ रही दुर्गंध

ByVijay Singhal

Sep 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में प्रसिद्ध स्थल क्षीरसागर की मछलियां में शनिवार को मरी मिलीं। इससे दुर्गंध भी आ रही है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं। श्याम सुंदर पाठक, पप्पे पंडित, दुल्ला पाठक, विनय शास्त्री ,मोना चौबे का कहना है कि यह नगर पंचायत की लापरवाही का नतीजा है। बार-बार शिकायत करने पर भी पानी को पूरी तरह से नहीं बदला गया है। केवल औपचारिकता पूरी करके केमिकल व चूना आदि डालकर पानी को और जहरीला कर दिया गया है। जिससे हजारों मछलियां पानी में मर गईं। प्रशासन इस ओर ध्यान दे और क्षीरसागर के पूरे पानी को निकलवा कर साफ कराए। अन्यथा कोई श्रद्धालु भी आचमन से बीमार हो सकते हैं। पीतांबर पांडेय, नरेंद्र पाठक, राहुल तेहरिया, ओमप्रकाश व्यास, लूलू पाठक, राधा किशन व्यास आदि ने शीघ्र समस्या समाधान की मांग जिलाधिकारी से की है। ईओ संजय कुमार ने बताया कि बलदेव छठ पर साफ-सफाई कराई गई थी। यदि फिर भी समस्या है तो समाधान का कराया जाएगा
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.