हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुरैना से दिल्ली जा रहे कारोबारी की कार यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में कारोबारी की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दिल्ली के भामाशाह मार्ग स्थित मॉडल टाउन निवासी श्याम गर्ग (62) पुत्र तोताराम गर्ग कॉस्मेटिक आइटमों के एक्सपोर्ट का काम करते थे। शुक्रवार रात को वह मुरैना से दिल्ली जा रहे थे। कार को उनका चालक नारायण चला रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर थाना क्षेत्र में कार ट्रक में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में श्याम गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और चालक चोटिल हो गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने श्याम गर्ग को मृत घोषित कर दिया। मृतक कारोबारी के पुत्र राहुल गर्ग रिश्तेदारों के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। परिजन शव को अपने साथ दिल्ली ले गए।

7455095736