हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पागल बाबा मंदिर के पास भागवताचार्य से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भागवताचार्य के विरुद्ध फेसबुक पर टिप्पणी का विरोध करने गौतम बुद्ध नगर से आए उनके शिष्य पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी ने श्रद्धालु से गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। पीड़ित ने एक आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौतमबुद्ध नगर निवासी प्रवीन कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह आचार्य मृदुलकांत शास्त्री के शिष्य हैं। वह 12 अप्रैल को भागवताचार्य से मिलने आए थे। सोशल मीडिया पर क्रांतिवीर आर्य अशोक शर्मा नाम के व्यक्ति द्वारा भागवताचार्य के विरुद्ध अपमानजनक पोस्ट की गई थी। उन्होंने शर्मा से संपर्क किया और पागल बाबा मंदिर के समीप मिलने को कहा। शिष्य शाम करीब 4.30 बजे अपने साथी हरेंद्र शर्मा के साथ आईटीआई काॅलेज के पास अशोक शर्मा से मिले और उनसे कथावाचक के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग न करने का आग्रह किया। आरोप है कि इसी बात को पर अशोक शर्मा आक्रोशित हो गया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए अपनी कमर से हथियार निकाला और प्रवीन की ओर फायर कर दिया। प्रवीन और उनके साथी जमीन पर गिरकर किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। प्रवीन ने बताया कि वह इस हमले से इतना भयभीत हो गया कि अपने घर ग्रेटर नोएडा वापस चला गया। बाद में आचार्य मृदुलकांत शास्त्री को आपबीती सुनाई। 21 अप्रैल को वृंदावन कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर के एक व्यक्ति की शिकायत पर मथुरा निवासी अशोक शर्मा आर्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक अभय शर्मा को सौंपी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
