हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चंदनवन रोड पर आर्मी पब्लिक स्कूल के पास चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार मामा-भांजे ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। हालांकि इससे पहले ही कार जलकर राख हो गई। धुआं उठता देख सेना के जवान भी मौके पर पहुंच गए। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव सुहागपुर निवासी अजीत ने बताया वह काफी दिनों से बीमार हैं। शनिवार को सुबह वह अपने भांजे के साथ दवा लेने के लिए होलीगेट पर एक डॉक्टर के पास जा रहे थे। इस दौरान सुबह करीब 10 बजे जैसे ही आर्मी पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचे कार के इंजन से धुआ आने लगा। इसके बाद पलक झपकते ही कार के इंजन में आग लग गई। आनन-फानन उन्होंने व भांजे ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। करीब 30 मिनट बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक कार जलकर राख हो गई। अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि सूचना के बाद यहां से गाड़ी के साथ अग्निशमन दल को भेजा गया। इसके बाद आग पर काबू पाया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
