• Fri. Sep 11th, 2026

केडीएम ग्रीन बायो सीएनजी प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन

ByVijay Singhal

Jun 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  छाता तहसील के गांव कामर में केडीएम ग्रीन बायो सीएनजी प्रोजेक्ट दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फीता काटकर व नारियल तोड़कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बायो सीएनजी प्रोजेक्ट में लगी मशीनरी का बटन दबाकर प्लांट को चालू किया। प्रोजेक्ट के एमडी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण का फूलों की माला व दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया।
 कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि छाता क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी के आशीर्वाद से जितनी भी कंपनियां खुली है वह आज तक बंद नहीं हुई है। वही प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के सानिध्य में कुछ और कंपनियां भी खुलने वाली है जिससे क्षेत्र के युवाओं को भरपूर रोजगार मिलेगा और इस बायो सीएनजी प्रोजेक्ट के चालू होने से किसानों की आय मैं भी वृद्धि होगी। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दिल्ली के बड़े व्यापारियों का छाता क्षेत्र में फैक्ट्री खोलने के लिए स्वागत है।  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बायो सीएनजी प्रोजेक्ट के आयोजको का दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि दिल्ली में पहले की सरकारों ने दिल्ली में कुछ भी काम नही किया। उन्होंने कहा कि छाता विधानसभा का नाम हम आते जाते सुनते थे ओर आगे बढ़ जाते थे। लेकिन जब मेरे को इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण मिला, यहाँ पर गोवर्धन की परिक्रमा करना व बाँके बिहारी जी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed