• Thu. May 21st, 2026

मथुरा में ड्यूटी से नदारद 50 प्रगणकों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

ByVijay Singhal

May 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनगणना में ड्यूटी से नदारद 50 प्रगणकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। प्रशासन ने लापरवाही बरतने वालों को चिह्नित कर लिया है। इधर, स्व-गणना का आज अंतिम दिन है। अब तक 51 हजार भवनों की गिनती पूरी हो चुकी है। स्व-गणना की अवधि समाप्त होते ही 22 मई से जनगणना का अगला चरण शुरू होगा। इसके तहत गणनाकर्मी सीधे घर-घर जाकर परिवारों का डेटा एकत्र करेंगे। जिन लोगों ने ऑनलाइन स्व-गणना की है, उनके विवरण का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस सर्वे के लिए प्रशासन ने सभी गणनाकर्मियों को आवश्यक सामग्री और स्टेशनरी किट वितरित कर दी हैं। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने वर्चुअली बैठक कर गणनाकर्मियों को निर्देश दिए। ड्यूटी से नदारद रहने वाले गणनाकर्मियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अब तक 51 हजार भवनों की गिनती पूरी हो चुकी है। स्व-गणना में जिला 20वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने नागरिकों से कहा है कि वे शेष समय में अपनी जानकारी दर्ज कराकर कार्य में सहयोग करें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.