• Sun. Jun 21st, 2026

व्रन्दावन के आश्रम संचालक के खाते से 2.05 लाख रुपये निकाले, प्राथमिकी दर्ज

ByVijay Singhal

Jun 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मारुति नगर स्थित एक आश्रम संचालक के बैंक खाते से 2,05,900 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी के अनुसार, राम झरोखा आश्रम के संचालक बालक दास ने बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की वृंदावन शाखा में है। वे भजन-पूजन एवं आश्रम संचालन का कार्य करते हैं तथा फोन-पे, गूगल-पे, एटीएम अथवा अन्य डिजिटल माध्यमों से लेनदेन नहीं करते हैं। पीड़ित के अनुसार उनके आश्रम में रहने वाला राहुल दुबे निवासी कंजेला, जिला विदिशा (मध्य प्रदेश) कभी-कभी उनका मोबाइल फोन इस्तेमाल करता था। 18 मई को बैंक पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके खाते से विभिन्न किस्तों में कुल 2,05,900 रुपये निकाले जा चुके हैं। जांच करने पर उन्हें जानकारी मिली कि ऐप के माध्यम से 29 अगस्त 2025 से 18 मई 2026 के बीच यह रकम निकाली है। बालक दास ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में 9 जून 2026 को भी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.