• Fri. Apr 17th, 2026

स्टांप चोरी पर एक करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला

ByVijay Singhal

Apr 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्टांप चोरी के मामलों में तारीखों के बाद भी अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं करने पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। राजस्व की क्षति को रोकने के लिए कोर्ट में कई साल से लंबित चल रहे सात मामलों में एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। अपर जिलाधिकारी के कोर्ट में सुनवाई के बाद स्टांप शुल्क की कमी और अर्थदंड सहित 1 करोड़ से अधिक की धनराशि जमा करने के आदेश दिए हैं। इन मामलों में विपक्षियों को सुनवाई के लिए कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन किसी ने अपना ठोस साक्ष्य या प्रतिवाद कोर्ट में प्रस्तुत नहीं किया। इस पर सेमरी रघुलीला कोलोनाइजर्स के दो मामलों, छिनपारई बांगर के वेदराम के विरुद्ध दो मामले व डहरौली और कोसीकलां में राजेंद्र सिंह व अहसान आदि के मामलों में ये जुर्माना लगाया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.