• Fri. Jun 12th, 2026

जिला कारागार में महिला बंदी बनाएंगी ठाकुरजी के लिए माला

ByVijay Singhal

Jun 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला कारागार में महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। खजानी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इन महिला बंदियों को माला बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज, डीएम और एसएसपी ने महिला बैरक में किया। समारोह में जिला जज विकास कुमार, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटा। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि कारागार में पहले से संचालित हथकरघा इकाई में साड़ी, तौलिया तथा श्रीकृष्ण के लड्डू गोपाल स्वरूप की पोशाक एवं मुकुट तैयार किए जा रहे हैं। अब महिला बंदियों द्वारा यहां माला का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। इस दौरान जिला जज ने फीता काटकर कारागार के बाहर बंदियों से मुलाकात के लिए आने वाले परिजन की सुविधा के लिए स्थापित हेल्प डेस्क का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिला जज रामकुमार पांडेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन दीक्षित, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. उपेंद्र पाल सिंह सोलंकी, जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह, डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार, हेमराज, मयंक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.