हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजीव भवन स्थित एक कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारी प्रधान सहायक से परेशान है। पीड़िता ने विभागीय अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। इस पर आरोपी को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात महिला कर्मचारी ने कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक पर अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि 12 अप्रैल को दोपहर सवा बारह बजे प्रधान सहायक ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर अपमानित किया। विभागीय अधिकारी ने कर्मचारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि शिकायत सही है। पुष्टि होने के बाद आरोपी प्रधान सहायक को अंतिम कठोर चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। राजीव भवन से जुड़ा ये मामला अन्य विभागों के कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
