• Sun. Jul 5th, 2026

युवती के नाम से बनाई फेसबुक आईडी, फिर किया ऐसा कांड, पीड़िता के उड़े होश

ByVijay Singhal

Aug 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की युवती को इस बात की भनक भी नहीं थी कि उसकी नाम से फेसबुक आईडी किसी ने बना ली है। कुछ परिचितों के जब उसके पास फोन आए और जानकारी हुई कि इस आईडी से अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं तो उसके पसीने छूट गए। पीड़िता ने बताया कि उसे अपने रिश्तेदारों के माध्यम से जानकारी मिली की उसके फोटो व नाम का इस्तेमाल करते हुए किसी ने फेसबुक पर आईडी बना ली है। उस आईडी से रिश्तेदारों को अश्लील संदेश भेज रहा है। वह खुद अपनी आईडी को देख हैरान रह गईं। उसने खुद प्रयास कर इस फेसबुक आईडी बनाने वाले के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और पूरी जानकारी पुलिस को दी। हाईवे थाना इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.