• Sun. Jul 5th, 2026

ट्रैक्टर की सीट से लटका मिला किसान का शव, परिवारी बोले- हत्या कर लटका दी लाश

ByVijay Singhal

Aug 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के महोली गांव में सोमवार सुबह एक किसान का शव ट्रैक्टर की सीट से बंधे अंगोछे के फंदे से लटका मिला। परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत के कारण का स्पष्ट विश्लेषण न होने पर विसरा संरक्षित कर आगरा एफएसएल भेजा गया है। भीष्म प्रताप (52) पुत्र राधे निवासी महोली पेशे से किसान था। साथ ही दूध का कारोबार भी करता था। परिवार में चार बच्चे हैं। सोमवार सुबह इनका शव ट्रैक्टर की चालक सीट के बराबर वाली सीट पर लगी लोहे की ग्रिल से बंधे अंगोछे के फंदे में से लटका मिला। पुलिस शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भीष्म का परिवार में ही विवाद चल रहा था। रविवार रात उसने नशे का भी सेवन किया था। पुलिस मामले को पहली नजर में आत्महत्या मान रही है। हालांकि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर मौत के कारण को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके। इसके चलते उन्होंने विसरा संरक्षित कर जांच के लिए आगरा एफएसएल भेजा है। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.