• Sun. Nov 29th, 2026

इवेंट मैनेजर ने नौकरी के बहाने बुलाई वृंदावन, गेस्ट हाउस में किया गंदा काम; आरोपी गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

May 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में दिल्ली की युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले इवेंट मैनेजर को पुलिस ने पानीघाट तिराहा से गिरफ्तार किया है। दिल्ली से युवती को वृंदावन लाकर एक गेस्ट हाउस में घटना को अंजाम देने के बाद वह पिछले तीन माह से पुलिस की पकड़ से दूर था। दिल्ली के पीतमपुरा निवासी हर्ष गिरधर तीन माह पहले यमुना विहार निवासी एक युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर वृंदावन लाया था। यहां रमणरेती मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दिल्ली के मंडावली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला वृंदावन कोतवाली क्षेत्र का होने के कारण एक माह पूर्व केस यहां ट्रांसफर किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने टीम गठित की, जिसमें कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय, जिनेंद्र यादव, रितेश कुमार और नितिन मलिक को शामिल किया गया। टीम ने आरोपी हर्ष गिरधर को पानीघाट तिराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि आरोपी दिल्ली में इवेंट मैनेजर के रूप में कार्य करता है। उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.