हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 19 जुलाई। जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मासिक स्टाफ, कर- करेत्तर, प्रवर्तन, संग्रह कार्य, राजस्व, औषधि प्रशासन, राजस्व वाद तथा आईजीआरएस संदर्भ की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने निर्देश दिये कि तहसीलों से जारी आरसी का शत प्रतिशत वसूली कराना सभी उप जिलाधिकारी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली के संबंध में सभी अधिकारियों से कहा कि अपने अपने क्षेत्रों में जारी हुई आरसी का मिलान करें तथा कर्मचारी लगाकर उक्त कार्यों को तेजी से निस्तारण करवायें।
सभी आईजीआरएस डिफॉल्टर अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करें और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवक्त्ता के साथ निस्तारण कराएं। परिवहन तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने कार्यों में तेजी लायें और अभियान चलाकर अधिकाधिक राजस्व वसूली करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करें। यातायात के नियमों का शत प्रतिशत पालन कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे, नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय जैन, ज्वांइट मजिस्टेªट धु्रव खादिया, सभी उप जिलाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
