हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाने के लिए अब किसान भी जागरूक हो रहे हैं। जैविक खेती के लिए उत्साहित किसानों से जिलाधिकारी ने संवाद किया। उन्होंने कहा कि खेती में रसायनों का बढ़ता प्रयोग सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। साथ ही उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने को कहा।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जैविक खेती करने वाले किसानों से संवाद किया। दो सप्ताह पूर्व बलदेव के 20 से अधिक किसानों ने बुलंदशहर जाकर पद्मश्री सम्मान प्राप्त कृषक से जैविक खेती का पाठ पढ़ा था। इन किसानों को यथा शक्ति संस्था के सचिव तेजपाल सिंह जैविक खेती करने की ओर जागरूक कर रहे हैं। उप कृषि निदेशक वसंत कुमार दुबे ने कहा कि जैविक खेती करने से किसानों की भूमि हमेशा सही बनी रहती है। उन्होंने कहा कि भूमि में सभी तत्व होंगे तो फसल की पैदावार भी ज्यादा होगी। किसानों के लिए कृषि विभाग हमेशा साथ खड़ा है। जिले में तैनात रहे जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने कहा कि रसायनिक दवाओं को प्रयोग कम करके किसान अपनी भूमि की सेहत हमेशा सही रख सकते हैं।।जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुबोध कुमार, उदयभान सिंह, रामकुमार, धर्मेंद्र तोमर, संजीव तोमर, श्रीपाल सिंह, रोहताश देव रावत आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
