हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में श्रद्धालु द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन आने वाले समय में जाम में बिना फंसे कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस प्रस्ताव को प्राथमिकता के साथ ले रहा है, ताकि हरी झंडी मिल सके। लक्ष्मीनगर से कंस किला तक एलिवेटेड पुुल का निर्माण किया जाएगा। विश्राम घाट के सामने पार्किंग विकसित की जाएगी। श्रद्धालु वाहन खड़े कर पुल के माध्यम से विश्राम घाट आकर द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। कान्हा की नगरी में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, लेकिन जाम के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करने भी श्रद्धालुओं की कतार लगती है। विश्राम घाट पर भी यमुना पूजन को श्रद्धालु आते हैं। ब्रज में होने वाले विशेष आयोजनों पर तो पैर रखने को भी स्थान नहीं मिलता है। द्वारकाधीश मंदिर के मार्ग में भीड़ रहती है। दो पहिया वाहन से भी जाना मुश्किल हो जाता है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने यमुनापार लक्ष्मीनगर से कंस किला तक एलिवेटेड पुल, पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया है। 510 मीटर लंबा एलिवेटेड पुल का निर्माण किया जाएगा। लक्ष्मीनगर में पार्किंग बनाई जाएगी। होल्डिंग एरिया विकसित किया जाएगा। पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। होल्डिंग एरिया विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी एन ने बताया कि इस योजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।
