• Mon. May 4th, 2026

मथुरा जिले में अगले माह इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

ByVijay Singhal

May 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले से 100 किलोमीटर के दायरे में अगले माह इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। इलेक्ट्रिक बसें चलने से यात्रियों को गर्मी में राहत मिलेगी। परिवहन निगम के अधिकारी अगले माह बसें संचालन होने की संभावना जता रहे हैं। जिले में नए बस स्टैंड से होते हुए अन्य शहरों के लिए अब परिवहन निगम ई-बसों का संचालन शुरू कर रहा है। जिले में 15 से 20 ई-बसें बस स्टैंड से होते हुए जाएंगी। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि आईएसबीटी पर चार्जिंग स्टेशन बनने का कार्य चल रहा हैं जो मई माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद ई-बसें डिपो से संचालित होने लगेंगी। वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि ई-बसें फुल वातानुकूलित होंगी। इनका संचालन आगरा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद आदि शहरों के अलावा क्षेत्रीय रूटों पर भी किया जाएगा। ई-बसें चलने से यात्रियों को किराए में भी राहत मिलेगी और गर्मी में परेशान भी नहीं होना पड़ेगा। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन का कार्य चल रहा है वह जल्द ही पूरा हो जाएगा, इसके बाद 20 ई-बसों का संचालन बस स्टैंड से शुरू हो जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.