• Thu. Jul 9th, 2026

श्रीसिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ अष्ट दिवसीय ग्यारह हजार हनुमान चालीसा पाठ एवं हनुमान महायज्ञ

ByVijay Singhal

Dec 26, 2023
Spread the love
हिंदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन के गौरा नगर कॉलोनी स्थित श्रीसिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर में चल रहा अष्ट दिवसीय 11000 (ग्यारह हजार) हनुमान चालीसा पाठ एवं हनुमान महायज्ञ अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।जिसके अंतर्गत आचार्य रामनिहोर त्रिपाठी के आचार्यत्व में सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य यज्ञ में आहुतियां दीं।साथ ही श्रीहनुमानजी महाराज को चोला धारण कराकर सवा मनी लड्डुओं का भोग लगाया गया।
इस अवसर पर आयोजित विचार संगोष्ठी में प्रख्यात धर्मगुरु आचार्य रामनिहोर त्रिपाठी ने कहा कि श्रीसिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर मां भगवती एवं श्रीहनुमानजी महाराज की साधना का अत्यंत प्राचीन व दिव्य स्थल है।यहां प्रतिष्ठित दक्षिणमुखी हनुमानजी महाराज के समक्ष हनुमान चालीसा के तीन पाठ करने से प्रत्येक व्यक्ति की सभी मनोकामना निश्चित ही पूर्ण होती हैं।
मुख्य आयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल (स्वीटी सुपारी वाले) एवं स्वागतकर्ता सुरेश चन्द्र सक्सैना (एडवोकेट) ने कहा कि जगत जननी मां भगवती की कृपा समूचे विश्व पर बनी रहे।साथ ही श्रीहनुमानजी महाराज विश्व में व्याप्त सभी अरिष्टों का नाश करें।इसलिए आज श्रीसिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर में 11000 (ग्यारह हजार) हनुमान चालीसा पाठ, श्रीहनुमान महायज्ञ, हनुमानजी महाराज का सवामनी प्रसाद, भव्य फूल बंगला, संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं महाप्रसादी आदि के आयोजन सम्पन्न हुए।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं पूर्व पार्षद  मनोज सक्सैना ने कहा कि श्रीहनुमानजी महाराज एक ऐसे देवता हैं जो अतिशीघ्र प्रसन्न होते हैं। इसीलिए वो जन-जन के आराध्य हैं।उनके मंदिर देश के प्रत्येक राज्य, प्रत्येक जिले, प्रत्येक नगर एवं प्रत्येक क्षेत्र में स्थापित हैं।जिनमें उनकी पूजा-अर्चना अत्यंत भक्ति-भाव से की जाती है।
कार्यक्रम में एंटी रोमियो स्क्वाइड की जिला प्रभारी श्रीमती अलका यादव, मुख्य आयोजक कन्हैया अग्रवाल, अमरनाथ अग्रवाल, हेमन्त बंसल, राजूजी , जितेंद्र खंडेलवाल (पत्तल वाले), राजीव अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, प्रमुख समाजसेवी सुरेश चन्द्र सक्सैना, पूर्व पार्षद मनोज सक्सैना, नीरज सक्सैना विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष प्रमोद गौतम, वृन्दावन व्यापार मंडल के चैयरमैन धर्मेन्द्र अग्रवाल (बॉबी), डॉ. राधाकांत शर्मा, पंडित भरत लाल, आचार्य राम दीक्षित आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.