हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बढ़ती श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या से उत्पन्न हो रही यातायात अव्यवस्था के समाधान के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। पर्यटक थाना परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित दूसरी समन्वय बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने को लेकर विस्तृत मंथन किया।
बैठक में नगर निगम, यातायात पुलिस, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य फोकस शहर में जाम, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण, ई-रिक्शा संचालन और प्रमुख मंदिर मार्गों पर बढ़ते यातायात दबाव पर रहा। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा ने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय, जनसहभागिता और क्रियान्वयन के माध्यम से ही शहर की यातायात समस्या का समाधान संभव है। सीओ सदर प्रीतम पाल सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने कहा कि नगर निगम यातायात सुधार अभियान में सहयोग करेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
