हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ई-रिक्शा चालकों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन कर रहे चालकों ने आरोप लगाया कि रूट निर्धारण के नाम पर उनसे अवैध वसूली की जा रही है। उनका कहना है कि पूर्व में निर्धारित रूट नंबर-4 से हटाकर उन्हें रूट नंबर-4ए पर स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि रूट परिवर्तन से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि पूर्व निर्धारित रूट को बहाल किया जाए और रूट निर्धारण के नाम पर की जा रही कथित अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए। ई-रिक्शा चालक अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि बिना किसी स्पष्ट कारण के उन्हें पुराने रूट से हटाकर दूसरे रूट पर भेजा जा रहा है। इससे उनकी आय पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। दुर्गेश कुमार रूहेला ने कहा कि चालक लंबे समय से निर्धारित रूट पर ही संचालन कर रहे थे, लेकिन अब अचानक रूट बदलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे रवि ठाकुर, आनंद यादव, हरिओम सिंह, जितेंद्र पाठक, मोहित चतुर्वेदी, विक्रम शर्मा योगेश कुमार, नीरज विनोद, अनुराग ठाकुर, मनोहर सिंह, अनिल, नीरज, बल्लू चंद्र, आदि ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
