हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पुष्टिमार्गीय संप्रदाय ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुरजी को हीरा, मोती एवं रत्नों से जड़ित पोशाक धारण करेंगे। भव्य शृंगार के बाद ठाकुर को पाग, पंजीरी के भोग सेवित किए जाएंगे। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर में जन्माष्टमी के दृष्टिगत सफाई की जा रही है। इसके बाद मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर के बाहर रंग-बिरंगी लाइट लगाई जाएंगी। बड़ी संख्या में आराध्य के जन्म के दर्शन करने वालों भक्तों की सुविधा के लिए द्वारों पर पुलिस बल तैनात करने के लिए पुलिस उच्चाधिकारियों से आग्रह किया गया है। मंदिर के मुख्य द्वार से प्रवेश किया जाएगा और मंदिर के दो द्वारों से निकास की व्यवस्था की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
