हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में श्रावण मास का पावन अवसर शुरू हो गया है। ठाकुर जी स्वर्ण और रजत हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। सावन द्वितीय कृष्ण पक्ष के दिन दर्शन का समय सुबह 5:10 से 5:40 बजे तक रहा। पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार सावन में मंदिर में हिंडोले और घटाओं का आयोजन किया जाता है। कांकरोली नरेश और तृतीय पीठाधीश्वर गोस्वामी श्री श्री 108 डॉ. वागीश कुमार जी महाराज ने कार्यक्रम निर्धारित किया है। युवराज वेदांत कुमार जी महाराज और सिद्धांत कुमार जी महाराज आयोजन की व्यवस्था देख रहे हैं। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट के अनुसार, विशेष दर्शन पूरे श्रावण मास में प्रतिदिन होंगे। रविवार को ठाकुर जी फिरोजी मखमल हिंडोले में विराजमान होंगे। घटाओं के विशेष दर्शन का समय शाम 7:00 से 8:00 बजे तक रहेगा। घटा के आयोजन वाले दिनों में उद्यापन दर्शन सुबह 4:00 बजे के बजाय शाम 5:00 बजे से शुरू होंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से ठाकुर जी के इन मनोरथों का लाभ लेने की अपील की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
