• Tue. Jun 30th, 2026

व्रन्दावन के बाँके बिहारिमन्दिर में भीड़ के दबाव के कारण सीढ़ियों पर चढ़ते समय गिरी वृद्धा

ByVijay Singhal

May 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में दिनोंदिन बढ़ रही भीड़ व्यवस्था बनाने में चुनौती खड़ी कर रही है तो बुजुर्गों और बच्चों के साथ दर्शन करना जोखिमभरा हो गया है। रविवार को बिहारीजी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ के दबाव के कारण मंदिर के प्रवेश द्वार 2 पर सीढ़ियां चढ़ते समय एक बुजुर्ग महिला गिर पड़ी। गनीमत रही कि साथ चल रहे परिजनों ने उन्हें संभाल लिया। प्रशासन की सख्ती के चलते कुछ वाहन ही शहर के अंदर आ पाए, जबकि मंदिर पर बनी अव्यवस्था श्रद्धालुओं को झेलनी पड़ी। उधर, प्रवेश और निकास द्वार के बीच रेलिंग लगाई गई है, लेकिन बहुत लोग उसे फांदकर शार्ट कट लेने के लिए व्यवस्था को खराब करने से भी बाज नहीं आते और निकास द्वार से प्रवेश पाने की कोशिश करते हैं। रविवार को तमाम श्रद्धालुओं को रेलिंग लांघते हुए देखा गया। सुबह के समय भीड़ कम थी, लेकिन शाम के समय श्रद्धालुओं का रेला नजर आया। श्रद्धालुओं ने बांकेबिहारी के फूलबंगला के दर्शन किए। मल्टीलेवल पार्किंग, पागल बाबा मंदिर तिराहा और अन्य प्रवेश मार्गों पर सख्ती के चलते वाहन अंदर नहीं आए तो लोग पैदल ही मंदिर पहुंचे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.