हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एक तो वैसे ही सरकारी क्रय केंद्रों पर किसान बहुत कम गेहूं ला रहा है और यदि ला भी रहा है तो क्रय केंद्र प्रभारियों की लापरवाही के चलते गेहूं बारिश में भीग रहा है। रविवार को तेज हवा के साथ आई बारिश ने मंडी के क्रय केंद्रों के बाहर रखे गेहूं को भिगो दिया। रविवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश आई। जिसने उन किसानों को परेशान कर दिया जिनका गेहूं खुले में या तो खेत में या फिर मंडी में पड़ा था। अवकाश होने के कारण आढ़त बंद थी। जिसके चलते किसान नहीं आए लेकिन मंडी में चार सरकारी क्रय केंद्र हैं। इनमें से दो क्रय केंद्रों पर किसानों की तुलाई गई गेहूं की बोरी रखीं थीं। यह लगभग 50 बोरी क्रय केंद्र के बाहर रखी हुईं थीं। जबकि क्रय केंद्र बंद थे। इस संबंध में जब खाद्य और विपणन अधिकारी संतोष यादव ने जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि हमने सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं को बचाने के लिए तिरपाल दिए हैं यदि क्रय केंद्र प्रभारी ने इस प्रकार की गलती की है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
