• Sun. Jun 28th, 2026

रॉबर्ट वाड्रा के बयान से कांग्रेस में हलचल: भीतरी कलह से जूझ रही पार्टी? अमेठी से चुनाव लड़ने पर कही बड़ी बात

ByVijay Singhal

Apr 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में सोमवार की सुबह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे। उन्होंने शृंगार आरती के दौरान ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। इसके बाद मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी की गद्दी पर पहुंचे। गोस्वामी ने प्रसादी पटुका, माला पहनाई और चंदन लगाकर स्वागत उनका किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में बदलाव का माहौल है। इसमें उनका पूरा परिवार लगन से काम कर रहा है। इसमें वह भी शामिल होंगे। कहा कि चाहे वह राजनीति में रहें या न रहें, पर देश और देश के लोगों के लिए मेहनत करते रहेंगे। देश में धर्म निरपेक्ष सरकार बने इसके लिए भी प्रयास करते रहेंगे। कहा कि अयोध्या हो या फिर मथुरा, वह हर जगह को एक तरह से देखते हैं। इसमें राजनीति की कोई बात नहीं होनी चाहिए। जब भी किसी को कोई परेशानी होती है तो वह अपने भगवान को याद करता है। किसी नेता या पार्टी को याद नहीं करता। मुश्किल में आया व्यक्ति जब भगवान को याद करता है, उसका हौंसला बढ़ता है। इसलिए धर्म के नाम पर भेदभाव की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सनातन विरोधी कहना भाजपा का अपना प्रचार का तरीका है। उनका पूरा परिवार भेदभाव से दूर धर्म निरपेक्ष है। आने वाले समय में देश में एक धर्म निरपेक्ष सरकार बनाएंगे। देश को धर्म निरपेक्ष रखेंगे। कहा कि जो नया गठबंधन बना है, उसे मजूबत रखेंगे। क्योंकि हमारी सोच देश को मजबूत करने की है। उन्होंने कहा कि प्रियंका और राहुल भी इस ओर मेहनत कर रहे हैं। लोगों की मदद के लिए जो भी संभव होगा वह आगे आकर कर रहे हैं। जो मुश्किलें हैं, उसका समाधान खोजेंगे। बांकेबिहारी से प्रार्थना है कि देश में सुख और शांति बनी रहे। वह भगवान के दरबार में प्रार्थना करने आए हैं कि राहुल, प्रियंका जो मेहनत देश और देशवासियों के लिए कर रहे हैं, वह सफल हों। अमेठी से प्रत्याशी के रुप में उनके नाम पर की चर्चा के सवाल पर कहा कि देश के कोने-कोने में चर्चा चल रही है। यह एक पुकार है। लोग उनकी मेहनत को समझते हैं। लोग चाहते हैं, मैं उनका प्रतिनिधित्व करूं। उनके क्षेत्र में जाकर उनकी समस्याएं सुनूं। ताकि उनकी प्रगति हो।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.